राष्ट्रीय (15/04/2013) 
महिला ने लगाई जान बचाने की गुहार
मुजफ्फरनगर। एक महिला द्वारा अपनी जान का खतरा बताते हुए बचाने की गुहार लगाई गयी है। महिला को दस वर्ष पूर्व जम्मू से विवाह कर लाने के बाद बंधक बना लिया गया है। इस मामले में पुलिस महिला केा बचाने के लिए सक्रिय हो गयी है।
मुजफ्फरनगर निवासी एक व्यक्ति के फोन पर फोन आया। फोन करने वाली महिला ने रोते हुए  खुद को बचाने की गुहार लगाई। उक्त व्यक्ति ने शहर कोतवाली पुलिस को मामले की जानकारी दी। जिस पर शहर कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक ठाकुर सुबोध सिंह ने उक्त नम्बर पर वार्ता की। फोन उठानी वाली महिला ने बताया कि वह उत्तराखंड के रूडकी जनपद के मंगलौर थाना क्षेत्रान्तर्गत गांव मूलखेड़ा से बोल रही है महिला ने बताया कि दस वर्ष पूर्व उसे जम्मू के रामनगर से यहां लाया गया था। महिला का आरोप है कि उसे बंधक बनाकर रखा गया है और उससे उसके परिजनों को बात भी नहीं करने दी जाती है महिला ने अपने जान को खतरा बताते हुए खुद को मुक्त कराने की गुहार लगाई। दरोगा सुबोध सिंह के अनुसार बातचीत के दौरान किसी ने महिला के हाथ से फोन छीनकर फोन को बंद कर दिया। कोतवाली पुलिस ने मामले की गम्भीरता को देखते हुए उत्तराखंड पुलिस को मामले की जानकारी दे दी है।
Copyright @ 2019.