राष्ट्रीय (16/04/2013) 
दक्षिणी दिल्ली नगर निगम में कांग्रेस की हार-भाजपा की सरिता चैधरी महापौर निर्वाचित-विजय गोयल

 दक्षिणी दिल्ली नगर निगम में महापौर के पद पर  सरिता चैधरी की विजय पर खुशी  जाहिर करते हुये भाजपा दिल्ली प्रदेश  अध्यक्ष  विजय गोयल ने कहा कि एसडीएमसी में कांग्रेस ने इस बार महापौर के चुनाव में टक्कर देने की कोशिश की और मुंह की खाई।  यह विजय साफ दिखाती है कि कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सभी पार्टियां एक जुट हो गई हैं।  इस बार बसपा, राष्ट्रीय  लोकदल, इंडियन नेशनल लोकदल के साथ-साथ जेडीयू, रामबीर सिंह बिधूड़ी की एनसीपी ने भी कांग्रेस के खिलाफ वोट दिया।

 गोयल ने कहा कि इस जीत से साफ जाहिर होता है कि भ्रष्ट एवं महंगाई बढ़ाने वाली कांग्रेस सरकार को दिल्ली की जनता ने नकार दिया है।  जहां भाजपा के 44 पार्षद  हैं वहां भाजपा को कुल 64 मत मिले और कांग्रेस को केवल 48 मत मिले।

 गोयल ने दावा किया कि इस बार नजफगढ़ जोन, वेस्ट जोन, साउथ जोन के अलावा सेन्ट्रल जोन में भी एनसीपी एवं भाजपा का गठजोड़ जीतेगा। 

महापौर के पद पर तीन बार की पार्षद  सरिता चैधरी और भाजपा एवं बीएसपी के उम्मीदवार  सही राम उपमहापौर चुने गये।  गोयल ने कहा कि दिल्ली सरकार तीनों निगमों के खिलाफ दुषप्रचार करती रहती है और दक्षिणी दिल्ली नगर निगम पर कब्जा करने के लिए जोड़तोड़ करती रही।  अब जनता सब जान चुकी है।  आगामी विधानसभा चुनाव में दिल्ली की जनता कांग्रेस को सबक सिखायेगी।

 

Copyright @ 2019.