राष्ट्रीय (18/04/2013) 
राज्यपाल द्वारा रेडक्रास गतिविधियों को सुदृढ़ करने पर बल
राज्यपाल उर्मिला सिंह से आज यहां राजभवन में पूर्व सांसद एवं हिमाचल प्रदेश रेडक्रास अस्पताल कल्याण शाखा की अध्यक्ष  प्रतिभा सिंह ने भेंट की। 
उर्मिला सिंह ने कहा कि रेडक्रास की गतिविधियां समाज के गरीब व जरूरतमंद लोगों को सहायता पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि रेडक्रास द्वारा समय पर दी जा रही वित्तीयएवं चिकित्सा सहायता से अनेक पात्र व्यक्ति लाभान्वित हुए हैं। उन्होंने कहा कि रेडक्रास के अन्तर्गत कार्यान्वित की जाने वाली गतिविधियों को समाज हित में और सुदृढ़ किए जाने की आवश्यकता है।
प्रतिभा सिंह ने राज्यपाल को इस वर्ष के दौरान रेडक्रास अस्पताल कल्याण शाखा द्वारा कार्यान्वित की जाने वाली प्रस्तावित गतिविधियों की जानकारी दी।
उन्होंने राज्यपाल को विश्वास दिलाया कि रेडक्रास की गतिविधियां को पूर्ण समर्पण एवं ईमानदारी से कार्यान्वित किया जाएगा।
Copyright @ 2019.