राष्ट्रीय (18/04/2013) 
सम्पूर्णा द्वारा महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण अभियान
शक्ति के अंतर्गत दूसरा कविसम्मलेन एवं नारी सम्मान समारोह.. सम्पूर्णा सामाजिक संस्था द्वारा महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के तहत 9 मार्च 2013 से 9 सितम्बर2013  तक चलाये जा रहे अभियान 'शक्ति के अंतर्गत दूसरा कविसम्मलेन एवं नारी सम्मान समारोह का आयोजन अग्रसेन भवन त्रीनगर में किया गया ! कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन पूर्व भाजपाप्र देशअध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता एवं सम्पूर्णा की संस्थापक अध्यक्षा डॉ.शोभाविजेन्द्र ने दीप प्रज्जवलन द्वारा किया !
इस अवसर पर विजेन्द्रगुप्ता ने सम्पूर्णा के माध्यम से प्रतिभाशाली और अपने कार्यों द्वारा समाज में कुछ ख़ास मुकाम कायम करनेवाली महिलाओं को सम्मानित भी किया !उन्होंने महिलाओं द्वारा समाज में किये जा रहे कार्यों की सरहाना करते हुए कहा की नारी शक्ति बिना किसी भी राष्ट्र-समाज  व परिवार का उथान संभवन ही है ! आज नारी नेअपनी प्रतिभा के दम पर बड़े से बड़े मुकाम को सफलतापूर्वक हासिल किया है , ऐसी नारी शक्ति को सम्पूर्ण राष्ट्र का नमन है !
सम्पूर्णा की संस्थापक अध्यक्षा डॉ.शोभाविजेन्द्र ने कहा की भारत भूमि सदा से नारी शक्ति का केंद्रर ही है ,संसार में नारी का स्थान देवों से भी उचाँ माना जाता है, परन्तु कुछ विशप्तमनोवृति के लोगों नेम हिलाओंको केवल भोगविलास की वस्तु समझना शुरू कर दिया है ! जिस के चलते पिछले कुछ समय में महिलाओं के प्रति अपराध बड़ा है! नारी शक्ति के इस देश में नारी की दुर्दशा का मूल कारण हमारा अपनी संस्कृति व रीती - रिवाजों को भुलाकर पश्चमी सभ्यता की चकाचोंध में खोना हैं ,जो कि एक गहन चिंता का विषय है !
उन्होंने कहा की हम सम्पूर्णा के माध्यम से घर घर जाकर प्रत्येक नारी को जागृत करने का प्रयास कर रहे है! जिसमें समाज के सभी वर्गों से अपेक्षा की जाती है, वो स्वयं अपने घर-परिवार की महिलाओं का सम्मान करे !उन्हें परिवार के सभी तरह के फैसले लेने में भागीदार बनाएं  !
कवि सम्मलेन में राष्ट्रीय कविसंगम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश मित्तल के नेत्रित्व में अनिलअग्रवंशी,विनयविनम्र, सुखविंदरकौर, सत्यवान, महेन्द्रशर्मा, मास्टरमहेन्द्र, हरमिंदरपाल, सुशीलभारद्वाज, कौशिकजी, दीपकसैनी ने अपने काव्य पाठ किया  ! कविता पाठ करते हुए कवियों ने नारी जीवन के विभिन्न पहलुओं पर अपनी रचना सुनते हुए नारी के जनम से लेकर जीवन पर्यन्त त्याग, तपस्या, संवेदना, ममता, वात्सल, करुणा, समर्पण के भावों की रसधार से सम्पूर्ण वातावरण को नारीशक्ति के सनमुक नतमस्तक कर दिया ! साथ ही उन्होंने समाज में फैली विकृत मानसिकता को बदल, एकजुट होकर कर कन्याभूर्णहत्या को पूर्णता समाप्त करने का सन्देश भी दिया !
कविसम्मलेन में उत्तरी निगम के महापोर मास्टरआजादसिंह, महाराजा अग्रसेन मैडिकल कालेज के चेयरमैनडॉ.नंदकिशोरगर्ग ,ओमप्रकाश कौशिक,  ओ. पी. पाराशर, सुभाष खथानिया, मास्टर चंदसैनी, सुभाषपंचाल, राजपाल यादव, पंडित रणसिंह शर्मा, पार्षद तिलक राम गुप्ता पूर्वविधायक जयप्रकाश यादव ने भी सम्पूर्णा के कार्यों के प्रसंशा करते हुए डॉ. शोभाविजेन्द्र की सराहना की !
कार्यक्रम आयोजकों में सम्पूर्णा की अध्यक्षा तरुणा कटारिया, कार्यक्रम संयोजक पवनगौड़ ,आनंदसिंह ,रविन्द्रयादव, तन्वीग्रोवर, मीडिया प्रभारी अरुण कुमार शर्मा, ममतादेवी, गौरव वशिष्ठ, कोमल वशिष्ठ के साथ सम्पूर्णा के सभी सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में अपना पूर्ण योगदान दिया !
कवि सम्मलेन में अनेकों समाजसेवी और गणमान्य विभुतिओं के संग सैकड़ों की संख्या में जनसमूह ने काव्यपाठ एवं स्वादिस्ट भोजन का आनंद लिया !
Copyright @ 2019.