राष्ट्रीय (19/04/2013) 
शैक्षणिक उत्कृष्टता का आधार है अनुसंधान : डा. कलाम

भारत के पूर्व राष्ट्रपति डा. एजीपी अब्दुल कलाम ने कहा कि ज्ञान व नवीन शोध को अपनाकर ही भारत सही अर्थों में अग्रणी राष्ट्र बनकर उपभरेगा। शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए शोध पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि हमें विश्व स्तर पर देश को स्थापित करने के लिए नए सिद्धांत एवं तकनीकों को अपनाना चाहिए।
डा. कलाम आज सोलन में शूलिनी विश्वविद्यालय के बायो-टेक्नोलाजी एवं प्रबन्धन विज्ञान के पहले दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित कर रहे थे।
डा. कलाम ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य युवाओं को चयनित क्षेत्र में अग्रणी बनकर उभारना है। उन्होंने शोध कार्य पर बल देते हुए कहा कि इससे गुणात्मक शिक्षण सुनिश्चित होता है, जिसके परिणामस्वरूप युवाओं में शोध की क्षमता विकसित होती है।
पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि आर्थिकी व पर्यावरण क्षेत्र तकनीक से संबंधित हैं जो समृद्धि को बढ़ाती है। उन्होंने कहा कि भारत में अपार जैव विविधता है, जिसका उपयोग औषधीय विकास के क्षेत्र में किया जा सकता है। दवा उद्योग और फार्मासिस्ट इसमें व्यापक अनुसंधान कर सकते हैं। पारम्परिक भारतीय पौधों पर आधारित दवाओं को विकसित कर हम विश्व भर में प्रचलित बीमारियों का उपचार कर सकते हैं। उन्होंने फार्मासिस्टों और विभिन्न क्षेत्रों में शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों से इन लक्ष्यों को अपनाकर भारतीय दवा दृष्टिकोण-2020 को पूरा करने में अपना बहुमल्य योगदान दें।
उन्होंने समाज के हर वर्ग के विद्यार्थियों को गुणात्मक शिक्षा उपलब्ध करवाने में शूलिनी विश्वविद्यालय की सराहना करते हुए कहा कि शूलिनी विश्वविद्यालय को आगामी वर्षों में विश्व के 100 विश्वविद्यालयों में स्थान बनाने का लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने डा. एपीजी कलाम का दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए आभार प्रकट किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में मानव संसाधन विकास क्षेत्र में महत्वपूर्ण पग उठाए गए हैं। स्वास्थ्य और जनसांख्यिकी सम्बन्धी सूचकांक और साक्षरता दर में गत दो दशकों में महत्वपूर्ण सुधार आया है।
उन्होंने कहा कि वैश्विक आर्थिकी युग में विश्वविद्यालय को शिक्षा एवं अनुसंधान ने अन्तर्राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त केन्द्र के रूप में विकसित करने के लिए प्रयास करने चाहिए। बायो-टेक्नोलाजी, फार्मासियूटिकल उद्योग, फूड टेक्नोलाजी, नैनो-टेक्नोलाजी इनफोरमेशन टेक्नोलाॅजी व अन्य विषय में उसे भविष्य की जरूरतों व चुनौतियों के लिए अपने आप को तैयार करना होगा।
 वीरभद्र सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश ने मौसम बदलाव में कमी लाने तथा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अग्रणी भूमिका निभाई है तथा ग्रीन हाउस गैस उत्सर्जन को कम करने के लिए ठोस कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा औषधीय पौधों के दोहन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है और इस वर्ष प्रदेश में 45 लाख औषधीय पौधे लगाने के लिए 10 करोड़ रुपये की राशि चिन्हित की गई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा शिक्षा क्षेत्र को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है तथा इस विस्तृत क्षेत्र के लिए इस वर्ष कुल बजट का 17.6 प्रतिशत व्यय किया जा रहा है।
श्री वीरभद्र सिंह ने विश्वविद्यलाय में आधारभूत सुविधाएं सृजित करने के लिए हर संभव सहायता उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षण संस्थानों व क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए ओच्छघाट से कुमारहट्टी तक सड़क की टायरिंग के लिए पहले ही 9 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
डा. कलाम और मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर पौधारोपण किया।
विश्वविद्यालय के उप कुलपति प्रो. पी.के. खोसला ने विश्वविद्यालय की रिपोर्ट प्रस्तुत की।

डा. कलाम ने विश्वविद्यालय के पुस्तकालय के लिए उनके द्वारा लिखित चार पुस्तकें भेंट की।
कुलपति प्रो. रमेश के. मेहन तथा प्रो. पी.के. खोसला ने भी इस अवसर पर अपने विचार प्रकट किए।
इसके पश्चात, डा. कलाम ने विश्वविद्यालय की वैबसाईट का शुभारम्भ किया।
प्रबन्धन विज्ञान एवं कला संकाय के अधिष्ठाता श्री अतुल खोसला ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न सुविधाओं वाली 22 करोड़ रुपाये की लागत से बनने वाले नालेज सेंटर की आधारशिला रखी।
इससे पूर्व, मुख्यमंत्री का सोलन विश्राम गृह में स्थानीय लोगों व पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया।
सोलन नगर परिषद के अध्यक्ष  कुल राकेश पंत, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष  राहुल चैहान, प्रदेश कांग्रेस समिति के महासचिव  विनोद सुल्तानपुरी, प्रदेश कांग्रेस समिति के सदस्य श्री रमेश चैहार, ब्लाक कांग्रेस समिति के अध्यक्ष  रमेश इाकुर, शिमला संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस प्रवक्ता  अजय चैहान, जोगेन्द्रा केन्द्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष मोहन मेहता, बघाट अरबन सहकारी बैंक के अध्यक्ष  अरूण शर्मा,  अमलेंदू त्रिपाठी,  अरविन्द्र गुप्ता,  सुरेन्द्र सेठी, महिला एवं युवा कांग्रेस के सदस्य इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Copyright @ 2019.