राष्ट्रीय (20/04/2013) 
मासूम बच्ची के साथ रेप का आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली के गांधीनगर इलाके में पांच साल की मासूम बच्ची के साथ रेप के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, आरोपी का नाम मनोज है और उसे बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से गिरफ्तार किया गया है, पुलिस मनोज को दिल्ली ला रही है...
शुक्रवार देर रात तीन सदस्यीय दिल्ली पुलिस की टीम ने मनोज को जिले के चिकनोता गांव से गिरफ्तार किया. यहां मनोज का ससुराल है, बताया जा रहा है कि पुलिस ने मोबाइल टावर लोकेशन के जरिए मनोज का पकड़ा, रेप केस में दिल्ली पुलिस को एक और शख्स की भी तलाश है, उस शख्स पर आरोपी मनोज के साथ बलात्कार की वारदात में शामिल होने का शक है...

 

Copyright @ 2019.