राष्ट्रीय (20/04/2013) 
रेप आरोपी मनोज पहले भी हुआ है गिरफ्तार
दिल्ली  में दरिंदगी की सारी हदें पार कर मासूम बच्ची से रेप करने का आरोपी मनोज कुमार पहले भी पुलिस के शिंकजे में फंस चुका है। पुलिस के मुताबिक लगभग 25 साल का मनोज कुमार गांधीनगर में जोर जबरदस्ती करने के एक मामले में शामिल रहा है। घरवालों ने मनोज के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज कराया था जिसके बाद वो गिरफ्तार हुआ था।
सूत्रों के मुताबिक झगड़े के बाद घरवालों ने उससे नाता तोड़ लिया था। पेशे से दर्जी मनोज ने उसी बिल्डिंग में एक कमरा किराये पर लिया था जहां पीड़ित बच्ची रहती थी। गांधीनगर की इस तीन मंजिला इमारत में मनोज ग्राउंड फ्लोर पर रहता था। मुजफ्फरपुर के भारफुआ गांव के रहने वाले मनोज की हाल ही में शादी हुई थी
Copyright @ 2019.