राष्ट्रीय (20/04/2013) 
पुलिस मुख्यालय में बाहर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओ का जोरदार प्रदर्शन

देश की राजधानी में आम लोग महफूज नहीं हैं। हर दिन हर पल दिल्ली में ये साबित होता रहा है। दिल्ली में पांच साल की मासूम से रेप के बाद एक बार फिर प्रदर्शन का दौर शुरू हो गया है और आम लोग अपने गुस्से का इजहार कर रहे हैं। आज सुबह से ही ITO पुलिस मुख्यालय में बाहर आम आदमी  पार्टी के कार्यकर्ताओ जोरदार प्रदर्शन चल रहा है , लोगो में गुस्सा इस कदर है की बयाँ नही किया जा सकता , वही आम आदमी  पार्टी के कार्यकर्ताओ ने ITO पर चक्का जाम कर दिया है ITO के ओर आने वाली सड़क पर के चारो ओर बुरी तरह से जाम लग चुका है ........वही .आम आदमी  पार्टी के कार्यकर्ताओ के प्रदर्शन को देखते हए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है .......

मणि आर्य

Copyright @ 2019.