राष्ट्रीय (03/06/2013) 
सरकारी स्टाक्स की नीलामी 07 जून को

भारतीय रिजर्व बैंक, मुम्बई 07 जून को सरकारी प्रतिभूतियों (स्टॉक्स) की नीलामी करेगा। नीलामी के परिणामों की घोषणा 07 जून को ही कर दी जायेगी, जबकि सफल खरीददारों को भुगतान 10 जून को करना होगा।

वित्त मंत्रालय की विज्ञप्ति के अनुसार इन प्रतिभूतियों में 3000 करोड़ रूपये के 8.12 प्रतिशत वाले सरकारी स्टाक्स 2010, 6000 करोड़ रूपये के 8.33 प्रतिशत वाले स्टाक्स 2026, 1000 करोड़ रूपये के 8.32 प्रतिशत वाले स्टाक्स 2032 और 3000 करोड़ रूप्ये के 8.30 प्रतिशत वाले सरकारी स्टाक्स 2041 शामिल होंगे।

Copyright @ 2019.