राष्ट्रीय (08/06/2013) 
अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव संपन्न
शिमला का पांच दिवसीय अंतरराष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव बुधवार देर सायं संपन्न हो गया। प्रदेश की राज्यपाल उर्मिला सिंह समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं।
राज्यपाल ने इस अवसर पर ग्रीष्मोत्सव के सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस उत्सव का स्थानीय लोगों के साथ-साथ देश व विदेश के पर्यटक भी भरपूर आनंद उठाते हैं। 
उर्मिला सिंह ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद लिया और अंतिम सांस्कृतिक संध्या के स्टार कलाकार  दलेर महेंदी को सम्मानित भी किया।
 दलेर महेंदी ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राज्यपाल को एक पौधा भेंट किया।
राज्यपाल ने पर्यटन विभाग और नगर निगम शिमला द्वारा आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार भी वितरित किए।
Copyright @ 2019.