राष्ट्रीय (08/06/2013) 
समस्याओं को लेकर रालोद कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर। सैंकड़ों रालोद कार्यकर्ताओं ने विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर कलक्ट्रेट में धरना दिया तथा प्रदेश के राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को दिया।
रालोद सांसद संजय चैहान ने कहा कि सपा सरकार हर मोर्चे पर पूरी तरह से विफल रही है। किसानों को बिजली और पानी की समस्या से परेशान होना पड़ रहा है। खेतों की सिंचाई नहीं हो रही है। ऐसी सरकार जो किसानों के हितों की रक्षा नहीं कर सकती उसे सत्ता में रहने का कोई हक नहीं है। पूर्व मंत्री धर्मवीर बालियान एवं पूर्व विधायक मिथलेश पाल ने कहा कि सरकार द्वारा बिजली की दरें अत्याधिक रूप से बढ़ा दी गयी हैं इन्हंे तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाये। शैड्यूल के अनुसार बिजली की आपूर्ति कराई जाये। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्या की ओर सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही है। ट्रांसफार्मर फुंके पड़े है। विद्युत लाईनें जर्जर हो चुकी हंै। किसानों को गन्ने का भुगतान नहीं हो पा रहा है जिसके कारण उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड रहा है। युवा नेता मनु मलिक व पूर्व विधायक राजपाल बालियान ने कहा कि नहरों से पानी टेल तक नहीं पहुंच रहा है। जिससे किसानों की फसलों की सिंचाई नहीं हो पा रही है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सड़कों की हालत बेहत खराब है। शीघ्र ही सड़कों का निर्माण कराया जाये। इसके अलाव नहरों व राजवाहों की पटरी की हालत बहुत खराब है। इन पटरियों की मरम्मत कराई जाये। अध्यक्षता करते हुए रालोद जिलाध्यक्ष अजित राठी ने कहा कि यदि किसानों की समस्याओं का समाधान शीघ्र ही नहीं हुआ तो किसान सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे। धरने के उपरांत प्रदेश के राज्यपाल को सम्बोधित आठ सूत्रीय ज्ञापन जिला प्रशासन को दिया गया।
धरने प्रदर्शन में मिथलेश पाल, प्रदेश उपाध्यक्ष राजपाल बालियान, पूर्व विधायक प्रदीप बालियान, प्रदेश सचिव हाशिम रजा जैदी, कृष्णपाल राठी, अनंग पाल तोमर मनु मलिक, सरदार मेहकार सिंह, गुलजार मौहम्मद एडवोकेट, उस्मान अली, संजय राठी, हरेंद्र शर्मा, मुमताज बेगम जिला पंचायत सदस्य, सरोजबाला जैन, लोकेश जैन, गजेंद्र सिंह एडवोकेट, सुनील चैधरी, सभासद संजय सैनी, कंवरपाल फौजी, योगेंद्र चरौली, प्रमोद प्रधान, विक्रम बालियान सहित रालोद के प्रदेश महासचिव एवं पर्यवेक्षक महिपाल नैन आदि मौजूद रहे। संचालन पुष्पेंद्र मलिक ने किया।
Copyright @ 2019.