राष्ट्रीय (08/06/2013) 
डा शोभा विजेन्द्र-वार्ड न0 50 ने डी.डी.ए. मार्किट को चार चांद लगाए
दिल्ली  विकास प्राधिकरण से उत्तरी दिल्ली नगर निगम को हस्तांतरित डी.डी.ए. मार्किट सैक्टर 9 रोहिणी में डा. शोभा विजेन्द्र निगम पार्षदा  वार्ड 50 की मेहनत से अब नगर निगम इस मार्किट में सड़कें, तीन वाशरूम, सड़कें और ड्रेनेज पर 1 करोड़ 5 लाख रूपए, डेन्स कार्पेटिंग पर 26 लाख रूपए, विविध मरम्मत आदि पर 36 लाख रूपए और मार्किट के चारों कोनों पर हाफ मास्क स्ट्रीट लाईट और उन्नत स्ट्रीट लाईट पर 51 लाख रूपए के व्यय से कार्य करने के लिए बजट उपलब्ध कराया गया।    
 राम किशन सिंघल अध्यक्ष स्थायी दिल्ली उत्तरी नगर निगम तथा डा. शोभा विजेन्द्र के दिनांक 8.6.2013 को उपयुक्त मार्किट के संयुक्त दौरे में जिसमें कि इंजीनियर चीफ उत्तरी दिल्ली नगर निगम तथा उपायुक्त रोहिणी क्षेत्र भी उपस्थित थे।  डी.डी.ए. मार्किट सैक्टर 9 में उन्नत नागरिक सेवाएं उपलब्ध कराने के आदेश देते समय मौके पर ही उपरोक्त कार्य करने के लिए भी आदेश  दिए गए।  
इस अवसर पर उपस्थित भा.ज.पा. के मण्डल अध्यक्ष कुलदीप पबरेजा, नरेश  कटपालिया, मनोज खंडेलवाल, सत्यनाराय गौतम व मार्किट  के सभी दुकानदारों सुधीर, विनोद शर्मा, विनोद गुप्ता, अंजु, व अन्य सदस्य उपस्थित थे।
Copyright @ 2019.