राष्ट्रीय (17/06/2013) 
विक्रमादित्य सिंह सर्वसम्मति से चुने गए हिप्र साफ्ट बाल संघ के अध्यक्ष

शिमला जिले के चैपाल में हिमाचल प्रदेश साफ्ट बाल संघ के आयोजित चुनावों में विक्रमादित्य सिंह को सर्वसम्मति से संघ का अध्यक्ष चुना गया है। इसके अलावा, श्री एल.आर. शर्मा को संघ का वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नगर परिषद परवाणु के पूर्व अध्यक्ष चुन्नीलाल चैहान, संतोष चैहान, ग्राम पंचायत घोरदना (देहा, बलसन) के प्रधान पवन चैहान एवं  रविन्द्र राठौर को उपाध्यक्ष,  रोहित पांटा को कोषाध्यक्ष, मदन भारद्वाज को समन्वयक, हर्षवर्धन को प्रेस एवं मीडिया समन्वयक तथा श्री केशव चैहान को सर्वसम्मति से संघ का इवेंट एडवाइजर चुना गया है। अखिल भारतीय साफट बाल फैडेरेशन के उपाध्यक्ष  कुलबीर सिंह चैहान ने आज यहां यह जानकारी दी।
हिमाचल प्रदेश राज्य न्यायवादी अधिकारी संघ के अध्यक्ष  कुलबीर सिंह को राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा अखिल भारतीय साफ्ट बाल फैडेरेशन का उपाध्यक्ष नामित किया गया है।
उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय साफट बाल फैडरेशन द्वारा शिमला जिले के चैपाल के मड़ावग में 16  जून से 24 जून 2013 तक राष्ट्रीय साफट बाल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमें देश भर से आए 40 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिविर के माध्यम से 17 खिलाडि़यों का चयन राष्ट्रीय टीम में किया जाएगा जो बैंकाक में आयेजित होने वाली एशियन प्रतियोगिता में भाग लेंगे। 
चैहान ने कहा कि हिमाचल प्रदेश साफट बाल संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष  विक्रमादित्य ने अखिल भारतीय साफट बाल फैडेरेशन का प्रदेश के शिमला जिले में राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर आयेजित करने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के शिविर आयेजित करने से प्रदेश में साॅफट बाॅल खेल के प्रति युवाओं का रूझान बढ़ेगा। उन्होंने इस प्रशिक्षण शिविर के सफल आयेाजन तथा संघ की अन्य गतिविधियों के लिए 75 हजार रुपये का योगदान दिया। 


 

Copyright @ 2019.