राष्ट्रीय (06/08/2013) 
राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री द्वारा बस दुर्घटना पर शोक व्यक्त
राज्यपाल श्रीमती उर्मिला सिंह और मुख्यमंत्री श्री वीरभद्र सिंह ने आज शिमला जिला के चैपाल क्षेत्र में हुई बस दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। राज्य पथ पहिवहन निगम की यह बस शिमला से चैपाल क्षेत्र के पहलोग जा रही थी। प्रदेश मुख्यालय पर प्राप्त सूचना के अनुसार बस में 60 यात्री सवार थे। इनमें से छह व्यक्तियों की मृत्यु हो गई और 54 व्यक्ति घायल हो गए। यह दुर्घटना नकोरा पुल धवास के पास हुई।
मुख्यमंत्री ने परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
राज्यपाल ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को मृतकों के आश्रितों को त्वरित सहायता प्रदान करने और घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने मृतकों के आश्रितों और घायलों को त्वरित सहायता के रूप में वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाने के निर्देश भी दिए।
परिवहन मंत्री श्री जी.एस. बाली ने बस दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने दुर्घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं ताकि दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाया जा सके। उन्होंने निदेशक परिवहन को निर्देश दिए कि मृतकों के आश्रितों को एक्स ग्रेशिया राशि के रूप में एक-एक लाख रुपये जारी करने के भी निर्देश दिए।
जिला प्रशासन ने गंभीर रूप से घायल यात्रियों को आईजीएमसी शिमला तथा अन्य अस्पतालों में पहुंचाने के लिए एम्बुलेंस की निःशुल्क व्यवस्था की है। जिला प्रशासन मृतकों के आश्रितों को फौरी राहत के रूप में 10-10 हजार रुपये उपलब्ध करवा रहा है।
उपमण्डलाधिकारी चैपाल, चिकित्सकों के दल, मुख्य महाप्रबन्धक राज्य पथ परिवहन निगम तथा क्षेत्रीय प्रबन्धक एवं मण्डलीय प्रबन्धक रोहड़ू के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए हैं।
सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री श्रीमती विद्या स्टोक्स, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री कौल सिंह ठाकुर, ऊर्जा मंत्री श्री सुजान सिंह पठानिया, वन मंत्री श्री ठाकुर सिंह भरमौरी, उद्योग मंत्री श्री मुकेश अग्निहोत्री, शहरी विकास मंत्री श्री सुधीर शर्मा, आबकारी एवं कराधान मंत्री श्री प्रकाश चैधरी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कर्नल डाॅ. धनी राम शांडिल, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री श्री अनिल शर्मा तथा सभी मुख्य संसदीय सचिवों ने इस बस दुर्घटना पर गहरा शोक प्रकट किया है।

Copyright @ 2019.