राष्ट्रीय (24/08/2013) 
मूसलाधार बारिश से फेल हुआ ड्रेनेज सिस्ट
शुक्रवार को शाम के समय एक घंटे की बारिश ने सडकों पर गाड़ियों की रफ़्तार रोक दी।    आधुनिक योजनाबद्ध शहर का ड्रेनेज सिस्टम इस प्रकार की मूसलाधार बारिश के पानी के आगे घुटने टेकता नजर आता है।   सड़कों के किनारे तक पानी में डूब चुके थे।  राउंड अबाउट्स पर तो और भी बुरी हालत थी।  पानी जाने की वजह से जगह जगह गाड़ियाँ बंद हो गयी थी।  इसके कारण कई स्थानों पर जाम लगा था।  जो लोग बाजारों में रुके थे, खरीदारी के बाद देखा पार्किंग में  उनकी  गाड़ियाँ घुटने घुटने पानी में खड़ी हैं।   सड़कों पर गाड़ियों की कतारें देख कर उन्होंने ने वहीँ रुके रहना मुनासिब समझा।  लगभग दो घंटे के बाद स्थिति में कुछ सुधार हुआ। 


वरिंदर सिंह 
विशेष संवाददाता 
चंडीगढ़ 
Copyright @ 2019.