राष्ट्रीय (20/09/2013) 
RBI की नई क्रेडिट पॉलिसी का ऐलान
RBI की नई क्रेडिट पॉलिसी का ऐलान कर दिया गया है...। रिजर्व बैंक ने नई क्रेडिट पॉलिसी के तहत ब्याज दरों में बढ़ोत्तरी कर दी है। रेपो रेट और रिवर्स रेपो रेट में 0.25 फीसदी का इजाफा किया गया है...अब रेपो रेट 7.25 से बढ़कर 7.50 हो गया है। वहीं, रिवर्स रेपो रेट 6.25 से 6.50 हो गया है। रेपो रेट में इजाफा होने से बैंक लोन और EMI महंगी हो जाएंगी। यानी लोगों को घर लेने का सपना अब उनके पहुंच से और दूर हो गया है...साथ ही कार और बाइक सरीखे चीजों की EMI मंहगी हो जाएगी। उधर, नई क्रेडिट पॉलिसी के ऐलान होते ही...भारतीय शेयर बजार धड़ाम से गिरा...सेंसेक्स 550 अंक नीचे लुढ़क गया और निफ्टी में 170 अंकों की गिरावट देखी गई...
Copyright @ 2019.