राष्ट्रीय (10/11/2013)
छग में लोकतंत्र की हत्या पर उतारू है चुनाव आयोग : भाजपा
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव आयोग द्वारा पार्टी के विधि प्रकोष्ठ के संयोजक नरेश चंद्र गुप्ता के साथ किये गये दुव्र्यवहार की भत्र्सना की है। प्रदेशाध्यक्ष रामसेवक पैकरा ने कहा कि चुनाव आयोग की तानाशाही ने आपातकाल का दौर याद करा दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश चुनाव आयोग कांग्रेस के इशारे पर प्रदेश में लोकतंत्र की हत्या करने पर उतारू हैं। एक तरफ जहां भाजपा के खिलाफ असत्य और आधारहीन आरोपों पर भी कड़ी से कड़ी कार्रवाई कर पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रताडि़त कर रहा है वहीं कांग्रेस के खिलाफ पुख्ता सबूतों के साथ की गई दर्जनों शिकायतों को रद्दी की टोकरी में फेंक देती है। चुनाव आयोग के ऐसे कृत्यों की भाजपा भत्र्सना करती है। |
Copyright @ 2019.