राष्ट्रीय (18/11/2013) 
झूठ की बूनियाद पर भाजपा और आम आदमी पार्टी - अरविन्दर सिंह लवली
नई दिल्ली।। भारतीय जनता पार्टी दिल्ली के लोगों को भ्रमित करने का प्रयास कर रही है। झूठ और मनग्रंथ बात कर किसी तरह दिल्ली के वोंटर को भ्रमित करना चाहती है। यह बात दिल्ली के शहरी विकास मंत्री एवं गांधीनगर से कांग्रेस के उम्मीदवार अरविन्दर सिंह लवली ने सीलमपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा। उन्होंने कहा कि भाजपा और आम आदमी पार्टी का जो उम्मीदवार गांधीनगर से है उसका समाजिक कार्य से कभी कोई सरोकार नहीं रहा। अरविन्दर सिंह लवली ने कहा कि भाजपा बिजली के मुद्दों को लेकर होडिग पोस्टर लगा रही है, जबकी भाजपा शासित राज्यों में दिल्ली से भी महंगी बिजली है। कांग्रेस ने बिजली पर सब्सिडी दिया है, भाजपा तो बस धोखा ही करती रहती है। उन्होंने कहा की भाजपा ऐसी पार्टी है जो भगवान के नाप पर गंदी राजनीति कर रही है। दिल्ली के लोग समझदार है और उन्हें पता है कि दिल्ली के विकास के लिए किस पार्टी के लोगों ने काम किया है और किसे वोंट देना है।  

सीलमपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि गांधीनगर के कैलाश नगर, कांतिनगर, मुल्तानी मोहल्ला में कांग्रेस की सरकार ने बिजली ग्रिड बनवाया, लेकिन जब भाजपा थी यहां ट्रांसफारमर भी नहीं होता था। अक्सर रोड पर लोग सड़क पर प्रदर्शन करते थे। उन्होंने कहा भाजपा ऐसी पार्टी है जो न विकास कर सकती और न उसी विकास वर्दास्त है। भाजपा विकास विरोधी है और सिवाय क्षेत्र में अराजकता व गुंडागर्दी फैलाने के अलावा उनके पास कोई काम नहीं है।

अरविन्द सिंह लवली ने स्थानीय लोगों को कांग्रेस सरकार की 15 वर्षो की उपलब्धियों का लेखा-जोखा देते हुए कहा कि गांधीनगर में पिछले 15 साल में चहुंमुखी विकास हुआ है। बुलन्द मस्जिद, नया शांति मौहल्ला, कांति नगर, सरताज मोहल्ला, कादरी मस्जिद, कांति नगर विस्तार और आजाद नगर को नियमित करवाया। आजाद नगर और सीलमपुर में मैट्रो स्टेशन बनवाया। कैलाश नगर, कांतिनगर, आजाद नगर में भूमिगत जलाशय बनवाया। उन्होंने कहा गांधीनगर के लगातार विकास के कारण ही आज गांधीनगर सुन्दर काॅलनी लग रही है। उन्होने कहा कि जो लोग यहां 15 साल से पहले से रह रहें है उन्हें पता है कि यहां क्या हालत था और भाजपा के जनप्रतिनिधि क्या करते थे। उन्होंने कहा कि दिल्ली विकास को देख रही है और चैथी बार श्रीमती शीला दीक्षित के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनेगी।

 

Copyright @ 2019.