राष्ट्रीय (26/11/2013) 
अरविन्दर सिंह लवली ने सीलमपुर का दौरा किया।।
नई दिल्ली।। कांग्रेस की सरकार के कार्यकाल में अल्पसंख्यकों को उनका अधिकार दिलाया गया है। इतना ही नहीं अनआथराइज कालनियों को आथराईज कर के उन क्षेत्रों में सीवर डलवाए गए। यह बात गांधीनगर के विधायक अरविन्दर सिंह लवली ने सीलमपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा उन्होंने कहा कि गांधीनगर में भी कई ऐसी कॉलनियां थी जहां विकास कार्य करने में कई कानूनी अरचने आती थी लेकिन अब कांग्रेस सरकार के निर्णय के करण गांधीनगर के हर गली में सीवर डल चुका है। 
अरविन्दर सिंह लवली ने कहा कि आज से कुछ साल पहले जब भाजपा के यहां विधायक हुआ करते थें बिजली के लिए हमेंशा धरणा प्रर्दशन होता रहता था। बिजली पूरे दिन में सिर्फ पांच या छः घंटा आता था। आज गांधी नगर में 24 घंटे बिजनी की हर घर में पहुंच रही है। अरविन्दर सिंह लवली ने कहा कि कांग्रेस द्वारा किए गए काम से भाजपा चिंतित है। भाजपा नहीं चाहती कि दिल्ली के हर क्षेत्र में विकास हो।
अरविन्दर सिंह लवली ने कहा कि दिल्ली में फ्लाई ओवर ब्रिज ने जहां दिल्ली को खुबसूरत बना दिया वहीं दिल्ली की कांग्रेस की सरकार ने कई असपताल और काॅलेज भी बनवाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने दिल्ली को किरोसीन मुक्त शहर बना कर हर घर को सिलेंडर गैस दिया। 
अरविन्दर सिंह लवली के इस चुनावी दौरा में सीलमपुर के सैकड़ो लोगों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। स्थानीय लोग क्षेत्र में किए गए विकास के लिए अरविन्दर सिंह लवली का धन्यवाद किया और ज्यादा से ज्यादा वोंटों से जीताने का वादा किया।
Copyright @ 2019.