राष्ट्रीय (25/12/2013) 
पॉप स्टार की पार्टी में जुटे 25 हजार गरीब
क्रिसमस से एक दिन पहले जर्मनी में पांरपरिक तरीके से क्रिसमस का त्यौहार मनाया गया। जर्मनी के पॉप सिंगर फ्रैंक ज़ैंडर ने एक डिनर पार्टी रखी...इस डीनर पार्टी में लगभग ढाई हजार से अधिक बे-घर  गरीबों को आमंत्रित किया गया। फ्रैंक खुद एक-एक व्यक्ति से मिल रहे थे और खाने के स्वाद के बारे में पूछ रहे थे। लोग भी इस डिनर पार्टी में आमंत्रित होकर खुद को सम्मानित महसूस कर रहे थे। खाने के लिए बकायदा पूरी तैयारियां की गईं थीं।..लजीज व्यंजनों के साथ- साथ शैंपेन की भी व्यवस्था थी। इस दावत के पीछे फ्रैंक अपनी नेक नीयति बता रहे हैं। फ्रैंक का कहना है कि उन्होंने 13वीं बार इस तरह की क्रिसमस पार्टी दी है...ताकि दुनिया में मानवता के प्रति एक बेहतर संदेश जाए।
Copyright @ 2019.