राष्ट्रीय (01/05/2014) 
परशुराम जयंती धूमधाम से मनाई गई
मुकेश कुमार(9528950006)- शिकारपुर सलेमपुर थाना क्षेत्र के गांव सुरजावली में ऋषिपाल शर्मा के आवास पर परशुराम जयंती का कार्यक्रम बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। पंडित कलुआ शर्मा द्वारा हवन यज्ञ कराया गया। वेदप्रकाश शर्मा के द्वारा भगवान परशुराम जी के जीवन की घटनाओं पर प्रकाश डाला और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किये गये और उनके द्वारा बताये गये मार्ग पर चलने का निर्णय लिया।
इस अवसर पर वेदप्रकाश शर्मा, मनोज कुमार शर्मा, वेदप्रकाश शर्मा, हरवीर शर्मा, ज्वाला प्रसाद शर्मा, गंगाशरण शर्मा, अनिल शर्मा, हरवीर शर्मा, सुरेश शर्मा, मुकुल शर्मा, आदि लोग मौजूद रहे।
Copyright @ 2019.