राष्ट्रीय (18/05/2014) 
चुनाव परिणाम घोषित होते ही बिजली गायब
मुकेश कुमार(9528950006)भाजपा के पूर्व विधायक महेन्द्र कुमार वाल्मीकि को आज भी क्षेत्र में उर्जा मंत्री के नाम से जाना जाता है। क्योकि अपने कार्यकाल में बिजली की समस्या नही आने दी। विधायक जी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार जो अत्याचार गुन्डा गर्दी, जनता पर की उसका सबक जनता ने उसे दे दिया। अगर प्रदेश सरकार अब भी नही सुधरी तो प्रदेश में बसपा की तरह सपा का भी सफाया हो जायेगा।
चुनाव परिणाम घोषित होते ही बिजली गायब कर दी गई। 24 घंटे में मात्र दो घंटे बिजली कई टिरप में आ रही है। उपभोगता बिजली का बिल देता हैै। उसके बाबजूद भी उसे बिजली नही मिल रहीं। प्रदेश सरकार इसी तरह जनता के साथ अत्याचार करेगी तो क्षेत्रीय जनता आन्दोलन करने पर मजबूर होगी। क्योकि चुनाव से पूर्व विधायक मुकेश शर्मा ने 22 घंटे बिजली देने का बायदा किया था। वो भी अब तक हवा हवाई साबित हुआ है।
जनता में भारी रोष है। राष्टिय मानवाधिकार एसोशिएसन के जिलाध्यक्ष शिवकुमार शर्मा, व मानवाधिकार एसोशिएसन के तहसील प्रभारी अब्दुल कुदुस ने कहा कि चुनाव परिणाम घोषित होते ही बिजली गायब हो गई। 40 घंटे में केवल तीन से चार घंटे ही बिजली आ रही है। इसमें भी कई बार गायब हो जाती है।
शैडुअल के अनुसार बिजली आनी चाहिये क्षेत्रीय विधायक मुकेश शर्मा ने 22 घंटे बिजली देने का वायदा किया था। लेकिन अब विधायक जी जनता की आवाज नही सुन रहे है। खुर्जा अडडे से बुलन्दशहर बाइपास तक की रोड़ उखडी पडी है। मात्र 400 मीटर का टुकडा ढाई वर्ष में भी पूरा नही हुआ जोकि जनता की भावना से खिलवाड़ है। जब विधायक जी ही नही सुनेगे तो अधिकारी कहा सुनेगे।
Copyright @ 2019.