राष्ट्रीय (18/05/2014) 
गुलावठी के गांव फकाना के सैनिक की इलाहाबाद में मौत
गुलावठी। गुलावठी के गांव फकाना के एक सैनिक की इलाहाबाद में मौत हो गई। रविवार को सैनिक का शव गांव में लाया गया और सैनिक सम्मान के साथ उसका अन्तिम संस्कार किया गया। जानकारी के अनुसार गुलावठी के गांव फकाना निावासी रामराज सिंह पुत्र मुनेश सिंह का करीब ५ वर्ष पूर्व सेना में सिपाही के पद पर चयन हुआ था। वर्तमान में रामराज सिंह इलाहाबाद में कमांडो का प्रशिक्षण ले रहा था।
बताया जाता है कि शनिवार को रामराज की तबियत अचानक बिगड़ गई। जहां उसे एक अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। रामराज की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। रविवार को रामराज का शव गांव में लाया गया। जहां सैनिक के अन्तिम दर्शनों के लिए लोगों का तांता लग गया। सैनिक का पूरे सम्मान के साथ अन्तिम संस्कार किया गया। इस मौके पर स्थानीय पुलिस भी मौजूद रही।
Copyright @ 2019.