राष्ट्रीय (18/05/2014) 
कार व ठेले की टक्कर में १ गम्भीर घायल
गुलावठी। नगर के सैदपुर रोड़ पर मोहल्ला विष्णुपुरी के पास देर रात एक कार व ठेले की टक्कर में १ व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल को नगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी गम्भीर हालत को देखते हुए दिल्ली के लिए रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार नगर के होली पार्क निकट मोहल्ला बुद्धेखां निवासी बिजेन्द्र सिंह प्रजापति पुत्र टीकाराम नगर के मोहल्ला गांधीनगर के सामने मटरे का ठेला लगाकर अपने परिवार का पालन पोषण करता है।
देर रात्रि करीब ११ बजे बिजेन्द्र ठेला लेकर अपने घर लौट रहा था। नगर के सैदपुर रोड़ पर मोहल्ला विष्णुपुरी के पास सामने से आ रही एक कार ने ठेले में जोरदार टक्कर मार दी जिससे बिजेन्द्र गम्भीर रूप से घायल हो गया व ठेला पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल को नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसे दिल्ली के लिए रेफर कर दिया।

Copyright @ 2019.