राष्ट्रीय (19/05/2014) 
चुनाव में जनता ने तुष्टीकरण की नीति को नकारा
गुलावठी। शिव सेना की एक बैठक मण्डल उपप्रमुख महेन्द्र कुमार वर्मा के आवास पर आयोजित की गई। बैठक को सम्बोंधित करते हुए महेन्द्र कुमार वर्मा ने कहा कि नरेन्द्र मोदी की भारी जीत देश की जनता की जीत है। देश की जनता ने समस्त राजनैतिक दलों व गलत नीतियों व धर्म निपेक्षता को नकार दिया है। इस चुनाव में राजनैतिक दलों को स्पष्ट संकेत दिया है कि जनता ने उनकी तुष्टीकरण की नीति को नकार दिया है तथा विकास के लिए वोट किया है।
भ्रष्टाचार से देश की जनता उब चुकी है। देश के निर्वाचित व्यक्तियों को आमजन का सेवक बनकर कार्य करना चाहिए। बैठक में आशा की गई है कि नई सरकार देश में सुशासन स्थापित करके भ्रष्टाचार, आतंकवाद, जातिवाद व क्षेत्रीयता की समस्याओं का निदान करेगी। इस मौके पर पदाधिकारीगण व अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Copyright @ 2019.