राष्ट्रीय (23/05/2014) 
प्रदेश सरकार का पुतला फूका
(मुकेश कुमार 9528950006)शिकारपुर- भाजपा युवा मोर्चा के जिलाउपाध्यक्ष नितिन चैधरी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं व व्यपारीयों ने बिजली कटौती के विरोध में प्रदेश सरकार का जहगीराबाद चुगीं पर पुतला फूक कर रोष व्यक्त किया।
तहसीलदार राजेश कुमार व एसडीओ को ज्ञापन सौपा और कहा कि प्रदेश सरकार ने हार का बदला लेने की नीयत से चुनाव परिणाम घोषित होती ही बिजली कटौती कर दी। कम से कम 16 घंटे बिजली आपूर्ति की जाये। क्योकि क्षेत्रीय विधायक मुकेश शर्मा ने 22 घंटे बिजली देने का वायदा किया था। जोकि एक बहकाने वाली बात हैै।
विधायक जी के जीतने के बाद एक भी दिन 22 घंटे बिजली नही आई। आज विधायक जी कह रहे हैै। कि मोदी से बिजली लो। बिजली का बटन तो प्रदेश सरकार के हाथ में हैै। जिस दिन मोदी की सरकार उत्तर प्रदेश में होगी तो गुजरात की तरह उत्तर प्रदेश  में भी 24 घंटे बिजली रहेगी।
इस अवसर पर सभासद दीपक सैनी, सिद्धार्थ, निक्की, मोनू चैधरी, मनोज, सैनी, टिकलू शर्मा, आकाश चैधरी, मनोज सैनी, योगेन्द्र सिंह, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुहैल अंसारी, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य बसी हैदर लवली, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की जिलामहामंत्री शमा परवीन मंसूरी, आदि लोग मौजूद रहे। 

Copyright @ 2019.