राष्ट्रीय (24/05/2014) 
स्याना में सांसद भोलासिंह का हुआ भव्य स्वागत
स्याना- नवनिर्वाचित सांसद डा.भोलासिंह का स्याना में स्थान-स्थान पर भव्य स्वागत किया गया। हर्षाेल्लास से भरे भाजपाईयों के अतिरिक्त व्यापारियों व नागरिकों ने सांसद को फूलमालाओं से लादते हुए गगनभेदी नारे लगाकर अपने हर्ष का इजहार किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष डी.के.शर्मा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष लक्ष्मीराज सिंह, वरिष्ठ भाजपाई महेश लोधी सहित जिले के भाजपाईयों के साथ शनिवार की शाम स्याना पहुँचे नवनिर्वाचित सांसद डा.भोला सिंह का भाजयुमो नगराध्यक्ष अतुल शर्मा, भाजपा नेत्री/पूर्व पालिकाध्यक्ष कमला देवी, व्यापार प्रकोष्ठ पदाधिकारी राकेश वर्मा, राहुल राय, अतुल राय, सौरभ राय, भाजयुमो नेता वैभव रस्तौगी, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ नगराध्यक्ष हरिओम वर्मा, मोदी सेना नगराध्यक्ष कपिल सिंहल सेठी के कार्यालयों पर सैंकड़ों लोगों ने स्वागत किया।
इस मौके पर जलपान के साथ-साथ लड्डू भी वितरित किए गए। नगराध्यक्ष पं.मुकेश भारद्वाज, डा.संजय श्रोत्रिय, प्रमोद सिंहल, मोहन सिंहल, रतनलाल अग्रवाल, योगेन्द्र वर्मा योगी, मूलराज त्यागी, कपिल त्यागी, संदीप त्यागी, शुभम् रस्तौगी, हरिश्चंद्र रस्तौगी, राजेश चैहान, कमल चैहान, डा.रामशरण चैहान, परमात्माशरण त्यागी, विनोद सिंहल, विभू रस्तौगी, ललित लोधी, नरेश लोधी, संजीव सिंहल, राजीव सिंहल, सौरभ आर्य, डा.विजय आर्य, शोभित अग्रवाल, कुलदीप रस्तौगी, मनोज रस्तौगी, खेमसिंह, नरेश अग्रवाल आकाशगंगा वाले, तुषार अग्रवाल, बलदेव खुराना, ऋषि रस्तौगी, राकेश रस्तौगी, संजीव रस्तौगी, संजीव गोयल, नरेश चंद सिंहल, निखिल सिंहल, लक्ष्मीकांत सिंहल, अमित सिंहल, हितेश रस्तौगी, महेश रस्तौगी, कपिल रस्तौगी, सत्यप्रकाश रस्तौगी, कुलदीप तोमर, पद्मप्रकाश अग्रवाल, अनिल गोयल, हरिओम गोयल, विवेक रस्तौगी, राकेश रस्तौगी, दिनेश रस्तौगी, दिनेश अग्रवाल, राकेश अग्रवाल सहित सैंकड़ों नागरिक व भाजपाई उपस्थित रहे। जन आभार कार्यक्रम के दौरान सांसद भोलासिंह ने नागरिकों के स्नेह पर आभार जताया।

Copyright @ 2019.