राष्ट्रीय (26/05/2014) 
आवश्यक सुविधाओं का मोहताज है स्याना
स्याना- गर्मी के मौसम में बस स्टैण्डों, बाजारों में पेयजल सेवा की कोई व्यवस्था न होने से मुसाफिर व ग्राहक अत्यंत परेशानी का सामना करने के लिए मजबूर हैं। बस स्टॉपों पर छायादार शेडों का भी अभाव मुसाफिरों पर दोहरी मार कर रहा है, महिला-बच्चे व वृद्धजन गर्मी की तपती दोपहर में बसों की प्रतीक्षा करने के लिए मजबूर हैं।
बाजारों में लघुशंका निवृत्ति के लिए भी कोई टायॅलेट नही है, पुरूष वर्ग जहाँ-तहाँ निवृत्त हो लेते हैं, लेकिन महिला वर्ग की सुविधा का कोई साधन बाजारों में नही है। गर्मी के मौसम में मच्छरों का प्रकोप भी जोरों पर है। डेंगू, चिकनगुनिया जैसे घातक ज्वर के साथ-साथ मलेरिया बुखार भी मच्छरों की कारण ही होते हैं। मच्छरनाशक दवाई का समुचित छिड़काव कराए जाने पर ही कुछ राहत नागरिकों को मिल सकेगी।
Copyright @ 2019.