राष्ट्रीय (26/05/2014) 
बिना मंडी शुल्क के ले जाया जा रहा ३०० कुन्तल गेंहू पकड़ा
गुलावठी, २६ मई (सैनी): प्रशासन की टीम ने बिना मंडी शुल्क के ले जाया जा रहा ३०० कुन्तल गेंहू पकड़ा है। बरामद गेंहू को सरकारी तौल केन्द्र पर ले जाकर जुर्माना किया है। जानकारी के अनुसार धौलाना की ओर से गुलावठी की ओर को कुछ टैक्टर ट्रॉलियों में भरकर अवैध तरीके से गेंहू ले जाया रहा था।
प्रशासन की टीम ने २ अैक्टर ट्रॉलियों में भरा करीब ३०० कुन्तल गेंहू पकड़ लिया। टै्रक्टर को शिकारपुर निवासी पप्पन कुमार व पवन कुमार चला रहे थे। प्रशासन की टीम ने उन पर जुर्माना भी किया और बरामद गेंहू को सरकारी तौल केन्द्र को दे दिया।
Copyright @ 2019.