राष्ट्रीय (27/05/2014) 
पुण्यतिथि पर पं. नेहरू को किया गया याद
स्याना- पं. जवाहरलाल नेहरू की 50 वीं पुण्यतिथि पर स्याना स्थित शहीद स्तंभ प्रांगण में इकट्ठा हुए कांग्रसियों ने पुष्प अर्पित कर स्व. नेहरू को श्रद्धांजलि दी। इंदिरा आवास योजना निगरानी समिति के चेयरमैन मौ. रिफाकत खान ने पं. नेहरू को आजाद भारत के उज्जवल भविष्य के दीप की संज्ञा देते हुए कहा कि उन्होंने जीवन पर्यन्त समाज को एकता के सूत्र में बाँधने का कार्य किया।
कांग्रेस के पूर्व नगराध्यक्ष नीरज त्यागी शेरू ने कहा कि वर्तमान में भारत के विकास पथ पर अग्रसर होना पं. नेहरू के परिश्रम का ही परिणाम है, उन्होंनें देश के विकास के लिए जमीनी कार्य किए।
युवा नेता परवेज हाशमी ने कहा कि पं. नेहरू कोमल ह्दय के चलते बच्चों में चाचा नेहरू के उपनाम से प्रसिद्ध हुए, उन्होंनें युवा वर्ग की क्षमताओं को पहचानते हुए उनके उत्थान के लिए विकासपरक योजनाएं बनाई। हिंद जन सेवा एवं शिक्षा प्रसार समिति के मीडिया प्रभारी अनिल वाल्मीकि ने कहा कि पं.जवाहरलाल नेहरू देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी लोकप्रिय रहे, उनकी दूरदृष्टि के बूते भारत ने संसार में अपनी विशिष्ट पहचान बनाते हुए अपनी प्रभावी जगह बनाई।
समाजसेवी ललित त्रिवेदी ने दीप प्रज्जवलित कर गोष्ठी का शुभारम्भ किया, कार्यक्रम की अध्यक्षता नीरज त्यागी ने तथा संचालन रिफाकत खान ने किया। डा.विनीत त्यागी, डा.दादू, डालचंद, सुभान मलिक, डा.अतुल, पुष्पेन्द्र शर्मा, साजिद चैधरी, मौ. सत्तार, डा. मंजू रानी, विजय यादव व नासिर मेवाती मौजूद रहे।

Copyright @ 2019.