राष्ट्रीय (27/05/2014) 
करंट लगने से लाईनमेन की मौत
आक्रोषित ग्रामीणो ने लगाया जाम
औरंगाबाद-खानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सौजना में गाॅव ईलना निवासी भजनलाल के पुत्र रोबिन उर्फ बन्टी 25 वर्षीय जाडौल बिजली घर पर प्राईवेट लाईनमेन का कार्य करता था। ग्राम सौजना में शटडाउन लेकर खम्बे पर चढकर बिजली की लाईन ठीक कर रहा था। अचानर्क  बिजली आने से करंट लगकर उसकी मृत्यु हो गई।
दो घंटे तक शव खम्बे पर लटका रहा किसी ने भी मौके पर जाने की जरुरत नही समझी। गाॅव के लोग खबर सुनकर बडी संख्या में ईकटठे हो गये। ग्रामीणो की सूचना पर मौके पर पहुॅची पुलिस ने विधुत विभाग से सम्पर्क किया। तब कही काफी देर बाद विधुत एस0 डी0 ओ बुलन्दशहर आदि बाद में एस0 डी0 एम0 स्याना भी मौके पर पहुॅच गये व रोषित परिजनो और ग्रामीणो के बीच हुई वार्ता व आश्वासन के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पी0 एम0 हेतू जिला मुख्यालय भेज दिया।
दर्दनाक खबर सुनकर भाजयुमो जिलाध्यक्ष लक्ष्मीराज आदि ने मौके पर पहुॅचकर संात्वना दी। बन्टी की मृत्यु की खबर ग्राम ईलना मे आग की तरह फैल गई। और रोषित लोगो ने जहाॅगीराबाद औरंगाबाद मार्ग पर जाम लगा दिया। बाद में औरंगाबाद पुलिस ने लोगो को समझा बुझाकर जाम खुलवाया। परिजनों में हाहाकर मच गया। मृतक के घर का रुदन देखना मुशिकल था। बन्टी के पत्नी व दो नन्हें मुन्ने बच्चे है।
Copyright @ 2019.