राष्ट्रीय (01/06/2014) 
डीएनपीजी काॅलेज शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ का गठन
गुलावठी। डीएनपीजी काॅलेज शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ का चुनाव यहां आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से हुआ। बैठक में सर्वसम्मति से महेंद्र कुमार को संगठन का अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा गया प्रसाद को उपाध्यक्ष, सत्येंद्र कुमार को सचिव, नन्हेपाल सिंह को संगठन मंत्री, राकेश को कोषाध्यक्ष, भीम सिंह, इन्द्रजीत सिंह, बनवारीलाल, विजयकुमारी एवं कमलेश को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। संगठन के नवनिर्वाचत अध्यक्ष महेंद्र कुमार ने बताया कि काॅलेज के सचिव, प्राचार्य एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के प्रांतीय सचिव आदि को इस बारे में सूचना दे दी गई है।
Copyright @ 2019.