राष्ट्रीय (01/06/2014) 
मेधावी छात्रा को सम्मानित किया
गुलावठी। बसंती देवी कन्या इंटर काॅलेज देवली की मेधावी छात्रा नेहा पायल को काॅलेज के प्रबंधक राजकुमार सिंह ने रविवार को उसके घर जाकर उसे सम्मानित किया। नेहा पायल ने यूपी बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा में बसंती देवी कन्या इंटर काॅलेज में टाॅप किया है। उसे 90.7 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं। इस मौके पर काॅलेज के प्रधानाचार्य मंगलसेन वर्मा, सागरदत्त शर्मा, सुनीता सिंह, श्यौराज सिंह, विजयपाल सिंह आदि मौजूद रहे। प्रबंधक राजकुमार सिंह ने बताया कि नेहा पायल ने जनपद की टाॅप टेन सूची में जगह बनाई है।
Copyright @ 2019.