राष्ट्रीय (02/06/2014) 
एकजुट सलमानियों को नजरअंदाज नही कर पाएगी सरकार
स्याना- सलमानी समाज के उत्थान व हितों की हिमायती संस्था उत्तर प्रदेश अंजुमन यकजहती फलाहे सलमानी के पुर्नगठन के मौके पर संस्था के प्रदेशाध्यक्ष इरशाद खाँ सलमानी ने सलमानियों को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंनें एकता को सफलता का सूत्र बताते हुए सलमानियों को संस्था के झण्डे के तले आकर अपनी शक्ति का प्रभावी प्रर्दशन करने का आह्वान किया।
स्याना में पट्टी राजाराम स्थित मौहल्ला कोठी में आयोजित संस्था कार्यकत्र्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष इरशाद खाँ सलमानी ने कहा कि संगठन की शक्ति के बूते ही सलमानी समाज की आवाज हुक्मरानों तक पहुँच सकेगी तथा सरकार को सलमानियों को नजरअंदाज करना मुश्किल हो जाएगा। कहा कि मौजूदा दौर में सलमानी समाज तमाम तरह की दिक्कतों को झेलने के लिए मजबूर है।
महंगाई के दौर में आथर््िाक दिक्कतों के चलते सलमानियों को अपने परिवारों का भरण-पोषण, बच्चों को उच्च स्तरीय तालीम व गंभीर बीमारियों का बेहतर ईलाज कराना मुश्किल हो रहा है। सरकारें सलमानी समाज की उन्नति के प्रति कतई बेपरवाह हैं, क्योंकि सलमानी समाज एक मंच पर आकर अपनी आवाज उठाने में नाकाम रहा है। कहा कि उत्तर प्रदेश अंजुमन यकजहती फलाहे सलमानी संस्था पूरी शिद्दत के साथ सलमानियों के हक की आवाज बुलंद कर रही है, संस्था का मिशन सलमानी समाज की चैतरफा तरक्की व समाज में खास सम्मान दिलाना है।
इरशाद खाँ ने सलमानियों को संस्था से जुड़कर अपनी ताकत का प्रर्दशन करने का आह्वान किया। संस्था के नव पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए हाजी डा. मौहम्मद अहमद आजाद सलमानी मेरठी को संस्था के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा शफीक अहमद सलमानी गाजियाबादी को प्रदेश महासचिव घोषित किया। चैधरी अहसान जहाँगीराबादी को प्रदेश उपाध्यक्ष, अलीम अहमद सलमानी को प्रदेश संगठन मंत्री, डा.अब्दुल रशीद सलमानी डिबाई दानपुरी को प्रदेश सचिव घोषित किया गया।
पूर्व जिलाध्यक्ष हकीम मौहम्मद हनीफ सलमानी, जरीफ सलमानी, इरफान सलमानी राधे, बंटी, दिलशाद, नौशाद, अजहर, इलियास, खुर्शीद, निजामुद्दीन, तसलीम, चै.रियाजुल हसन, मुुशीर, शमीम, शराफत, सलीम, सोनू, समर, जीशान, अब्दुल गनी, इकबाल, फहीमुद्दीन, आदिल सहित समाज के लोग मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता मुल्लाजी शरीफ सलमानी ने तथा संचालन सगीर अहमद सलमानी ने किया। 

Copyright @ 2019.