राष्ट्रीय (02/06/2014) 
सरकार को है कब्रिस्तानों की दीवार की चिंता: सिरोही
स्याना- भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व राजस्व मंत्री वीरेन्द्र सिंह सिरोही ने कहा कि बुलंदशहर जनपद समेत पूरे उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त हुई पड़ी है। प्रदेश में महिलाएं असुरक्षित हैं तथा अपराध का ग्राफ शीर्ष पर है।
स्याना के निकट अपने पैतृक ग्राम घनसूरपूर में भाजपा नेता/श्रीराम मार्किट प्रधान चै. पुष्पेन्द्र सिरोही के आवास पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंनें उपरोक्त बात कही। कहा कि प्रदेश सरकार के एजेंडें से कृषक वर्ग बाहर कर दिया गया है। किसानों की दुर्दशा पर सरकार की अनदेखी असहनीय है। प्रदेश में सत्तारू ढ़ सपा सरकार को कृषि, सड़क व विद्युत व्यवस्था से ज्यादा कब्रिस्तानों की दीवारों की चिंता है। कहा कि लोकसभा चुनावों तक प्रदेश में बिजली की व्यवस्था कुछ ठीक रही, लेकिन चुनाव में मिली करारी शिकस्त के बाद से ही बिजली की व्यवस्था दयनीय कर दी गई।
कहा कि कुनबा पार्टी के जीते सांसदों के लोस क्षेत्रों में 24 घण्टे विद्युत आपूर्ति सरकार की भेदभाव भरी नीति का स्पष्ट उदाहरण है, बाकी प्रदेश में विद्युत की स्थिति भयावह है। पूर्व राजस्व मंत्री ने कहा कि प्रदेश विकास की पटरी से उतर चुका है। प्रदेश में अवैद्य खनन जोरों पर है, छुटभैय्ये नेता प्रदेश को लूटने में लगे हैं।
कहा कि सरकार को लूट का लोस चुनावों में परिणाम मिल चुका है, लगता है कि नेताजी ने आगामी विधानसभा में पार्टी का एक भी सदस्य न भेजने की कसम खा ली है। भाजपा की केंद्र सरकार को जनता की सरकार बताते हुए कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत विश्व पटल पर अपनी प्रभावशाली पहचान कायम करेगा तथा देश के नागरिकों का सम्मान बढ़ेगा।
कहा कि देश में विकास की गंगा बहेगी तथा हर नागरिक सम्मान व सुविधाओं का वास्तविक अहसास करेगा। वार्ता के दौरान पुष्पेन्द्र चैधरी, सतीश चैधरी, वीरसिंह चैहान, हरिओम वर्मा, अमित गोयल टिंकू, तुषार अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, नीरज सिंहल, संजीव गोयल, राजीव गोयल आदि उपस्थित रहे।

Copyright @ 2019.