राष्ट्रीय (04/06/2014) 
गैस का सिलेन्डर फटने से घर में लगी आग, तीन घायल
मुकेश कुमार 9528950006
शिकारपुर नगर के महौल्ला गंजसादात में भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुहेल अंसारी के यहा गैस का सिलेन्डर फटने से घर में आग लग गई। हादसे में घर के तीन सदस्य गम्भीर रूप से घायल हो गये। बताया गया हैै। कि दोपहर के करीब ढाई बजे उनकी पत्नी तथीर फात्मा रसाई में चाय बना रही थी। किसी कारण से गैस लीक होने के कारण सिलेन्डर ने आग पकड़ ली। पास में ही पर्स का काम कर रहे सुहेल अंसारी पुत्र अलीहसन निवासी महौल्ला गंजसादात व उनका भाई अब्बास व सुहेल अंसारी की पत्नी गम्भीर रूप से घायल हो गये।
घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। हादसे की सूचना तत्काल 108 नम्बर एम्वूलेन्स को दी गई। लेकिन फोन करने के डेढ घटे के बाद भी एम्वुलेस मौके पर नही पहुची थी। गम्भीर रूप से घायल परिवार के तीनो सदस्यों को ईलाज के लिये शिकारपुर के सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र लाया गया। तीनो को प्राथमिक उपचार देकर बुलन्शहर रेफर कर दिया। परिवार के तीनो सदस्यों की हालत को नाजुक देखते हुये उन्हे दिल्ली के लिये रेफर कर दिया हैै। 
Copyright @ 2019.