राष्ट्रीय (05/06/2014) 
डी.एम. ने किया ग्राम भमरा में विकास कार्यो का निरीक्षण
गुलावठी। जिलाधिकारी निधि केसरवानी ने लोहिया समग्र गांव भमरा में विकास कार्यो का निरीक्षण किया। उन्होंने गांव में घूमकर विकास कार्यो का निरीक्षण किया। उसके बाद ग्राम के प्राथमिक विद्यालय में जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याओं को भी सुना। जनता दरबार में भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
ग्रामीणों ने सडक़ों के निर्माण में घटिया सामग्री लगाने का आरोप लगाते हुए शिकायत की। लोगों ने क्षेत्र में हो रही बिजली की समस्या से भी डी.एम. को अवगत कराया। जिलाधिकारी ने ग्रामीणों की समस्या हल करने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए है। इस दौरान उपजिलाधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव भी मौजूद रहे। 
Copyright @ 2019.