राष्ट्रीय (05/06/2014) 
मां बाप की तरह होता है पेड़: त्रिलोकचंद शर्मा
विश्व पर्यावरण दिवस पर गोष्ठी का आयोजन
गुलावठी। जनजागरण कल्याण समिति (आर.टी.आई.कार्यकर्ता समूह)के तत्वाधान में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में एक विचार गोष्ठी का आयोजन समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी राजीव सैनी के आवास पर किया गया। समिति के अध्यक्ष त्रिलोकचंद शर्मा ने कहा कि आज आधुनिकता के नाम पर प्रदूषण बढ़ रहा है। इससे सिर्फ वृक्षारोपण से ही बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि वृक्षों से पर्यावरण शुद्ध होता है।
उन्होंने आगे कहा कि पेड़ मां बाप की तरह होता है, जब तक पेड़ रहता है तब तक फल, छाया, दवाई और प्राण वायु ऑक्सीजन के रूप में कुछ ना कुछ हमे जरूर देता रहता है। इसीलिए हमारा फर्ज बनता है कि हम सब पौधे लगाकर पर्यावरण को हरा भरा बनाये। समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी राजीव सैनी व वरिष्ठ सलाहाकार मूलचंद अग्रवाल आदि ने भी अपने विचार रखे। इस मौके पर अनिल सिंहल, हरीश सैनी, अनिल शर्मा, नितिन शर्मा आदि लोग मौजूद रहे। 
Copyright @ 2019.