राष्ट्रीय (06/06/2014) 
गेंहू तौल केन्द्रों से सुविधा नदारद
गुलावठी, ६ जून (सैनी): गेंहू तौल केन्द्रों पर किसानों से सुविधा के नाम पर ८ रूपये प्रति कुन्तल की कटौती की जा रही है। उसके बावजूद भी केन्द्रों से सुविधा नदरारद है। सरकारी गेंहू क्रय केन्द्रों पर गेंहू का मूल्य १४ सौ रूपये प्रति कुन्तल है। जबकि इसमें से ८ रूपये किसानों को दी जाने वाली सुविधाओं के नाम पर कटौती की जा रही है।
यानि किसानों के गेंहू का भुगतान १३९२ रूपये के हिसाब से किया जा रहा है। लेकिन तौल केन्द्रों पर सुविधा के नाम पर पानी तक मौजूद नही है। जबकि नियमानुसार यहां पर किसानों व उनके पशुओं के लिए पीने के लिए पानी व छायादार स्थान होना आवश्यक है। इसके अलावा भी कोई सुविधा दी जा सकती है। इस मामले में एस.डी.एम. का कहना है कि केन्द्रों पर हर सुविधा देने के लिए कहा गया है। दौरा करके इसकी जांच की जाएगी।

Copyright @ 2019.