राष्ट्रीय (06/06/2014) 
६७ लाख रूपये का भेज दिया बिल
गुलावठी, ६ जून (सैनी): ऊर्जा निगम की उपभोक्ताओं को परेशान करने का आदत सी बन गई है। कृषि के उपकरण बनाने वाली एक फर्म को ऊर्जा निगम ने २ माह का ६७ लाख रूपये का बिल भेज दिया। जानकारी के अनुसार गुरविन्दर सिंह की कृषि के उपकरण बनाने की फर्म है। उसने ११ किलोवाट का बिजली कनेक्शन लिया हुआ है। उसका प्रति माह करीब १२ हजार रूपये का बिल आता है।
लेकिन निगम ने इस बार उसे २ माह का ६७ लाख ४८ हजार ६ सौ ७८ रूपये का बिल भेज दिया। बिल को देखकर गुरविन्दर के होश उड़ गए। उनका आरोप है कि जब वह बिल को लेकर निगम के अधिकारी के पास गए तो वहां उसकी कोई सुनने को तैयार नही था।
उनका कहना है कि निगम के द्वारा उन्हें पहले भी गलत बिल भेजे गए है जिसे उन्होंने सुविधा शुल्क देकर ठीक कराया था। इस मामले में उपखण्ड अधिकारी का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नही है। वे जांच कराकर लापरवाह कर्मचारियों के विरूद कार्रवाई करेंगे।

Copyright @ 2019.