राष्ट्रीय (06/06/2014) 
गैस सिलेंडरों में लगी आग मची अफरी तफरी
गुलावठी, ६ जून (सैनी): नगर के मोहल्ला फजरूल्ला में स्थित एक रोटी बनाने की दुकान में शुक्रवार की दोपहर को अचानक आग लग गई। जिससे चारों ओर अफरा तफरी मच गई। स्थानीय लोगोंं ने भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्राप्त समाचार के अनुसार नगर के मोहल्ला फजरूल्ला में मोहम्मद शरीफ अहमद की नान रोटी बनाने की दुकान है।
 शुक्रवार की दोपहर को मोहम्मद शफीक नमाज पढऩे के लिए गए हुए थे। मुजीम व नजीम दुकान पर तन्दूर से रोटी बना रहे थे। तन्दूर से रोटी बनाने के लिए गैस सिलेंडर का प्रयोग किया जा रहा था। अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई। कुछ ही समय में आग से दुकान में रखे एक घरेलू सिलेंडर में भी आग लग गई। जिससे चारों ओर अफरा तफरी मच गई।
स्थानीय लोगों ने समरसेबिल आदि चलाकर भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझाने के प्रयास में सलीम नामक एक व्यक्ति का हाथ भी झुलस गया। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पीडि़त का आग लगने से हजारों रूपयों का नुकसान हुआ है।
Copyright @ 2019.