राष्ट्रीय (07/06/2014) 
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में निर्दोष कुमार प्रथम
गुलावठी। शुभम् साहित्य कला एवं संस्कृति संस्थान के तत्वाधान में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें निर्दोष कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। राजू कुमार शर्मा ने दूसरा तथा कुलदीप सिंह व हरमिन्द्र सिरोही ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। गौरव कुमार, ब्रजमोहन सैनी, सुरभि कंसल, सुनील कुमार, जूली शर्मा, वैशाली, शाह आलम, क्षमा अग्रवाल, हर्षि गर्ग, हिमानी शर्मा, ओमप्रकाश, उपासना एवं एकता अग्रवाल को प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए चुना गया।
मुख्य अतिथि डॉ.विशाल शर्मा एवं शुभम् अध्यक्ष डॉ.देवकीनंदन शर्मा ने विजेता स्टूडेंट्स को सम्मानित किया। प्रतियोगिता में २५० स्टूडें्स ने भाग लिया। इस मौके पर पर्यावरण विषय पर एक विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि डॉ.विशाल शर्मा ने कहा कि जीवन में जो नई-नई स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं, उसका मुख्य कारण पर्यावरण की गुणवत्ता में गिरावट आना है। शिक्षाविद् डॉ.प्रीति रानी, संजीव यादव, अमित कुमार, प्रीत तेवतिया आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता डॉ.देवकीनंदन शर्मा ने की तथा संचालन ललित कुमार शर्मा ने किया।
Copyright @ 2019.