राष्ट्रीय (10/06/2014) 
विजय पंडित हत्याकांड की सी.बी.आई. जांच की मांग
गुलावठी। नगर के हजारी लाल मार्किट में भाजपा कार्यालय पर भाजपाईयों ने एक शोकसभा का आयोजन किया। जिसमें विजय पंडित की आत्मा की शान्ति के लिए २ मिनट का मौन धारण किया। इस दौरान भाजपाईयों ने प्रदेश सरकार को कानूनी व्यवस्था सुनिश्चित कराने में विफल बताया। उसके बाद भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एकत्र होकर नगर के शहीद स्मारक पर पहुंचे और राज्यपाल के नाम अपनी मांगो का एक ज्ञापन पुलिस को सौंपा।
ज्ञापन में विजय पंडित हत्याकांड की सी.बी.आई. जांच की मांग, आरोपियों की गिरफ्तारी, मृतक के परिवार की सुरक्षा, रंगदारी मांगने वालों के विरूद्ध कठोर कार्रवाई, व्यापारियों की सुरक्षा आदि मांगों का उल्लेख था। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की।
ज्ञापन की प्रति गृहमंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, पुलिस महानिदेशक लखनऊ, जिलाधिकारी बुलन्दशहर को भी भेजी गई है। इस मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष अनिल सिंहल, महेश वर्मा, राजीव सैनी, त्रिलोकचंद शर्मा, मनोज शर्मा, बिटटू तेवतिया, रमेशचंद जैन, कुलदीप सिंहल, राजू शर्मा समेत अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Copyright @ 2019.