राष्ट्रीय (17/07/2014) 
डबल मर्डर का खुलासा तीन हत्या अभियुक्त गिरफतार
दिनंाक 14.07.2014 को श्री तेजवीर सिंह पुत्र कृषि सिंह निवासी धमैडा नारा थाना कोतवाली देहात जनपद बुलन्दशहर ने थाना कोतवाली देहात पर सूचना दी थी कि ग्राम धरारी के गौशाला के खेत वहदग्राम दाऊदपुर में अज्ञात अभियुक्तो द्वारा उसके भाई गिरीराज व एक अन्य अज्ञात व्यक्ति की हत्या कर शवो को खेत मे दबा दिया है, जिसके सम्बन्ध मे थाना कोतवाली देहात पर मु0अ0सं0-612/2014 धारा 302,201 भादवि बनाम
 अज्ञात पंजीकृत हुआ। उपरोक्त अज्ञात शव की शिनाख्त कालू उर्फ डालचन्द पुत्र मोती सिंह निवासी अली अहमदपुर उर्फ गढी थाना जेवर जनपद गौतमबुद्धनगर के रूप में हुई।

2-        उपरोक्त घटना के हर बिन्दु पर मंथन कर घटना के अनावरण हेतु थाना कोतवाली देहात पुलिस को आवश्यक निर्देश दिये गये थे। जिस पर स्थानीय पुलिस द्वारा विवेचना/कार्यवाही करते हुए अभियुक्त 1-रोहताश पुत्र दानवीर, 2-गवेन्द्र उर्फ गबन पुत्र रामवीर सिंह 3-नरेश पुत्र देवेन्द्र, 4-सहदेव पुत्र रतनपाल सिंह निवासीगण ग्राम धरारी थाना खुर्जा देहात जनपद बुलन्दशहर, 5- होशियार उर्फ
 होशियारी
 पुत्र हरपाल निवासी ग्राम खबरा थाना खुर्जा देहात जनपद बुलन्दशहर के नाम प्रकाश मे आये। स्थानीय पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर आज दिनांक-17.07.2014 को चैला मोड से उपरोक्त अभियुक्त रोहताश, गवेन्द्र उर्फ गबन व होशियार उर्फ होशियारी को गिरफतार करने मे सफलता प्राप्त की है।
गिरफ्तार अभियुक्तगणः-
1-    रोहताश पुत्र दानवीर निवासी ग्राम धरारी थाना खुर्जा देहात जनपद बुलन्दशहर।
2-    गवेन्द्र उर्फ गबन पुत्र रामवीर सिंह निवासी ग्राम धरारी थाना खुर्जा देहात जनपद बुलन्दशहर।
3-    होशियार उर्फ होशियारी पुत्र हरपाल निवासी ग्राम खबरा थाना खुर्जा देहात जनपद     बुलन्दशहर।

3-          उक्त घटना केे सम्बन्घ में उपरोक्त गिरफ्तार अभियुक्तो ने पूछताछ में बताया कि मृतक गिरीराज व कालू उर्फ डालचन्द व हम पांचो अभियुक्तगण धरारी गौशाला के खेत मे शराब पी रहे थे, शराब पीते समय मृतक गिरीराज से किसी बात को लेकर कहासुनी व गाली गलौच हो गयी थी। इसी बात को लेकर अभियुक्तगणो ने गिरीराज की डंडो से पीटकर हत्या कर दी तथा मृतक कालू उर्फ डालचन्द गवाह न बन जाये इसलिए
 कालू
 उर्फ डालचन्द की भी हत्या कर शवो को वही खेत मे दबा दिया था। उपरोक्त अभियुक्तो मे से तीन अभियुक्तो को गिरफतार कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। शेष दोनो अभियुक्तो की तलाश हेतु टीमे गठित कर लगा दी गयी है।
Copyright @ 2019.