राष्ट्रीय (04/08/2014) 
इंडिका कार सहित 05 अपराधी मय असलाह गिरफ्तार
  दिनांक 02.08.2014 की रात्रि मे रि0 चैकी चैला थाना कोतवाली देहात पुलिस को संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चैकिंग के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि जनपद अलीगढ की तरफ से इन्डिका गाडी मे सवार कुछ सदिंग्ध व्यक्ति जिनके पास अवैध अस्लाह है, कुछ अप्रिय घटना करने की फिराक मे रि0 चैकी चैला की तरफ आ रहे है। स्थानीय पुलिस द्वारा उक्त सूचना को गम्भीरता से लेते हुए चैला फाटक के पास चैकिंग करने
 लगी। दौराने चैकिंग एक इन्डिका कार आती दिखाई दी जिसको पुलिस पार्टी द्वारा रूकने का इशारा किया तो उसमे सवार अभियुक्तो ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर किया तथा पुलिस पार्टी द्वारा आवश्यक बल प्रयोग करते हुए चैला फाटक के पास पुलिया से 05 अभियुक्तो को इन्डिका गाडी एवं अवैध असलाह सहित गिरफतार करने में सफलता प्राप्त की है। अभियुक्तो का 01 अन्य साथी मौके से फरार
 हो गया है।
गिरफ्तार अभियुक्तगणः-
1-      रहीस पुत्र समसुद्दीन निवासी सतारी रि0 चैकी चैला थाना कोतवाली देहात जनपद बुलन्दशहर।
2-      फखरू पुत्र अजीज निवासी उपरोक्त।
3-      कालू पुत्र समसुद्दीन निवासी उपरोक्त।
4-      आसिफ पुत्र फखरूद्दीन निवासी उपरोक्त।
5-      इस्लाम पुत्र गनी खां निवासी मौहल्ला मौहम्मदी नगला थाना छतारी जनपद बुलन्दशहर।

फरार अभियुक्तः-
1-      तनवीर पुत्र अली हसन निवासी नगला गजु थाना टप्पल जनपद अलीगढ।

बरामदगी-
1.      03 रायफल देशी 315 बोर।
2.      02 तमंचे 315 बोर मय 10 जिन्दा कारतूस व 01 खोखा कारतूस।
3.      01 इन्डिका कार नं0-डी0एल0-2सीयू-0621।

                गिरफतार अभियुक्तो ने पूछताछ पर बताया कि उपरोक्त बरामद अस्लाह जनपद अलीगढ से खरीद कर लाये है। उपरोक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के सम्बन्ध में रि0 चैकी चैला थाना कोतवाली देहात जनपद बुलन्दशहर पर मु0अ0सं0-137/638/2014 धारा 307 भादवि (पुलिस मुठभेड) व मु0अ0सं0-138/639/2014 से 142/643/2014 धारा 25 शस्त्र अधि0 बनाम 05 नफर के विरूद्ध पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
अनिल कुमार सिंह 
9412429401
Copyright @ 2019.