राष्ट्रीय (15/08/2014)
छत्तिसगढ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
रायपुर।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को 68
वां स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। श्री साय ने कहा कि यह
आजादी हमारे लिए सबसे मूल्यवान धरोहर है तथा हमें स्वतंत्रता के मूल्य को
समझना होगा और देश की एकता एवं अखण्डता की रक्षा का संकल्प लेना होगा। यह
राष्ट्रीय पर्व हमें राष्ट्र की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने
वाले महान शहीदों की याद दिलाता है, जिनके बलिदानों की वजह से आज हम सब
आजाद हुए हैं। |
Copyright @ 2019.