राष्ट्रीय (17/08/2014)
उप राष्ट्रपति ने नवरोज पर नागरिकों को शुभकामनाएं दीं
उप
राष्ट्रपति श्री एम. हामिद अंसारी ने नवरोज के शुभ अवसर पर सभी नागरिकों
को शुभकामनाएं दी हैं जिसे पारसी नव वर्ष की शुरुआत के रूप में मनाते हैं।
अपने संदेश में उन्होंने कहा कि नवरोज देशभर में जोश और हर्षोल्लास से
मनाया जाता है। यह हमारी समृद्ध और आकर्षक सांझी संस्कृति को दर्शाता है
तथा हमारे लोगों की एकता का प्रतीक है। उन्होंने अपने संदेश में यह भी कहा कि नवरोज हमारे जीवन में सुख, शांति और खुशियां भर दे। |
Copyright @ 2019.