राष्ट्रीय (28/08/2014) 
हरियाणा जर्नलिस्ट्स ज्वाईंट एक्शन कमेटी ने एसपी की कार्रवाई की भत्र्सना की प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री व राज्यपाल को एसपी के मीडिया विरोधी हथकंडों बारे करवाएंगे अवगत
दिल्ली। हरियाणा पुलिस द्वारा 6 अगस्त को धर्मनगरी में एचएसजीपीसी आंदोलन के दौरान मीडिया कर्मियों पर निर्ममतापूर्वक लाठियां भांजने के मामले में घटना की जानकारी राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी के संज्ञान तक में आने के बाद सरकार की ओर से कुरुक्षेत्र के डीसी व एसपी व अन्य पुलिस कर्मचारियों को निलंबित करना तो दूर रहा अपितु इस संदर्भ में कुरुक्षेत्र में आगामी 31 अगस्त को प्रात: 10 बजे हरियाणा जर्नलिस्ट्स ज्वाईंट एक्शन कमेटी के बैनर तले प्रदेश के सभी पत्रकार संगठनों से जुड़े मीडिया कर्मियों की आयोजित होने वाली महापंचायत में मीडिया कर्मियों को आने से रोकने के लिए मीडिया कर्मियों को डराने के लिए नए हथकंडे अपनाने शुरु कर दिए है ताकि पत्रकारो की महापंचायत लॉप हो सके। बुधवार को इस श्रृंखला में पुलिस कप्तान अश्विनी शैणवी की ओर से मीडिया कर्मियों व राष्ट्रीय समाचार-पत्रों के मालिकों को एचएसजीपीसी प्रदर्शन की कवरेज की आड़ में वकीलों की ओर से नोटिस भिजवाने शुरु कर दिए गए है ताकि 31 अगस्त की पत्रकारों की महापंचायत में  मीडिया कर्मी शिरकत न कर  सके और समाचार-पत्र मालिक डर कर इस मामले से संबंधित समाचारों का प्रकाशन रोक दे। बुधवार को जब इस मामले से संबंधित एक राष्ट्रीय समाचार-पत्र के ब्यूरो चीफ को पुलिस अधीक्षक अश्विनी शैणवी की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता कमलकांत अग्रवाल की ओर से भेजा गया  नोटिस मिला तो संबंधित ब्यूरो चीफ द्वारा इसकी सूचना अन्य मीडिया कर्मियों  व हरियाणा जर्नलिस्ट्स ज्वाईंट एक्शन कमेटी के पदाधिकारियों को दी गई तो सभी को काफी हैरानी हुई कि पुलिस कप्तान अश्विनी शैणवी ने किस प्रकार हरियाणा सरकार के उच्चाधिकारियों की शह पर इस आंदोलन की कवरेज के नाम पर निष्पक्ष पत्रकारिता का गला घोंटने का प्रयास किया है। हरियाणा जर्नलिस्ट्स ज्वाईंट एक्शन कमेटी के सदस्य व नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय राठी, हरियाणा पत्रकार कल्याण मंच के प्रदेशाध्यक्ष पवन आश्री,  हरियाणा पत्रकार संघ के प्रदेश सचिव आरपी पंडित, हरियाणा पत्रकार कल्याण मंच के प्रदेश महासचिव बाबूराम तुषार, हरियाणा यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट के प्रदेश महासचिव आरपी वशिष्ठ, एचयूजे के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष बलजीत सिंह सिरसा, हरियाणा वर्किंग जर्नलिस्ट्स यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष रणदीप घनघस व जिलाध्यक्ष  जसबीर सिंह दुग्गल ने पुलिस अधीक्षक द्वारा पत्रकारों के आंदोलन को कुचलने के लिए मीडिया कर्मियों को भेजे गए नोटिस को ले कर न केवल उनकी जम कर भत्र्सना की अपितु कहा कि हरियाणा जर्नलिस्ट्स ज्वाईंट एक्शन कमेटी की ओर से एसपी अश्विनी शैणवी द्वारा मीडिया कर्मियों को भेजे गए नोटिस की जानकारी भी राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी को देने के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केेंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष प्रो. रामबिलास शर्मा, भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता कैप्टन अभिमन्यु, इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा, हजकां के प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप बिश्रोई, जनचेतना पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा, हरियाणा लोकहित पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष व पूर्व गृह मंत्री गोपाल कांडा व बसपा के प्रदेशाध्यक्ष पूर्व सांसद अरविंद शर्मा सहित प्रदेश के गणमान्य नागरिकों को ाी भिजवाई जा रही है। इतना ही नहीं यदि सरकार ने  पुलिस की शह पर पत्रकारों के आंदोलन को इसी प्रकार कुचलने का प्रयास किया तो मीडिया कर्मी इस मामले में न केवल प्रदेश के सभी विपक्षी राजनेताओं व आम जनता से भी मदद का आह्वान करेंगे अपितु इस संदर्भ में जरुरत पड़ी तो  न्यायालय से भी गुहार लगाएंगे। मीडिया कर्मियों ने हरियाणा सरकार को कड़े शब्दों में चेतावनी भी दी है कि यदि सरकार ने पुलिस की शह पर मीडिया कर्मियों के खिलाफ आगे भी कोई झूठी अन्य कार्रवाई अमल मेंं लाई तो मीडिया कर्मी इस आंदोलन को प्रदेश ही नहीं अपितु देश भर में गुंजायमान करने से भी पीछे नहीं हटेंगे।
Copyright @ 2019.