राष्ट्रीय (01/09/2014) 
रामलीला के लिए भूमि पूजन
ग्रेटर नोएडा। श्री धार्मिक रामलीला कमिटी ग्रेटर नोएडा ने रामलीला मैदान पर भूमिपूजन किया। कार्यक्रम में पूर्व सांसद एवं एसपी नेता सुरेंद्र नागर, राजकुमार भाटी अपने साथियों के साथ मौजूद थे। कमिटी के महासचिव शेर सिंह भाटी ने बताया कि इस बार रामलीला का बजट बढ़ाकर 35 लाख रुपये कर दिया गया है।
इस बार रामलीला मैदान पर हस्तशिलप मेला और खानपान के स्टॉल लगाए जाएंगे। 24 सितंबर से 3 अक्टूबर तक सेक्टर पाई ऐचछर स्थित रामलीला मैदान पर कार्यक्रम का आयोजन होगा। कमिटी के अध्यक्ष मनवीर मावी की अध्यक्षता में विधि विधान से भूमि पूजन किया गया। इस अवसर पर श्री भाटी ने बताया कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विशेष प्रबंध किए जाएंगे।
 

Copyright @ 2019.