राष्ट्रीय (01/09/2014) 
भारत में जापानी भाषा पढ़ाना चाहते हैं मोदी
टोक्यो। भारत और जापान के बीच भाषाई संबंध पर जोर देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापानी शिक्षकों से मुलाकात की और उनसे भारत में लोगों को जापानी भाषा सिखाने के लिए कहा।
जापान की पांच दिवसीय यात्रा पर शनिवार को पहुंचे मोदी ने ताईमेई प्राथमिक स्कूल में शिक्षकों से मुखातिब होते हुए कहा कि हम अपने स्कूलों में जापानी भाषा सिखाने की कोशिश कर रहे हैं। हमें इसके लिए शिक्षकों की आवश्यकता है। मैं आप सभी को भारत आने और वहां लोगों को जापानी भाषा सिखाने का न्यौता देता हूं।
मोदी ने यह भी कहा कि एशियाई देशों को शिक्षा के क्षेत्र में अधिक तैयार होने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि दुनिया ने स्वीकार किया है कि 21वीं सदी एशिया की शताब्दी है,  करीब 136 साल पुराना ताईमेई प्राथमिक स्कूल साल 2011 में आए भूकंप के कारण नष्ट हो गया था, जिसका बाद में पुनर्निर्माण
किया गया। 

Copyright @ 2019.